ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक, 22 को होने वाले सम्मेलन पर हुई चर्चा

ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक, 22 को होने वाले सम्मेलन पर हुई चर्चा
  मथुरा । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक बल्लभ धाम में आयोजित हुई जिसमें 22 मार्च को होने वाले विप्र स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया, आचार्य बल्लभ गोस्वामी महाराज ने कहा कि यूजीसी जैसे कानून  सामान्य वर्ग को आहत कर रहे हैं, इससे सामाजिक समरसता को पलीता लग रहा है ।


   बृज प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक और सुरेश शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से स्वाभिमानी रहा है, आज बड़ी भीषण परीस्थिति में उसकी हालत पहुंच गई है, राजनीतिक कुंठा ब्राह्मणों का अहित कर रही है जबकि ब्राह्मणों ने सदैव वसुदेव कुटुंबकम की भावना से कार्य किया है, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा व सम्मेलन प्रमुख नरेंद्र शर्मा ने कहा कि विप्र समाज अपनी स्वाभिमान की रक्षा करना जानता है, हम चाणक्य के वंश के हैं, जब चाहे सत्ता से हटा सकते है, जिसको चाहे बना सकते है ।


  अध्यक्षता करते हुए ब्रज प्रांत अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी कीमत पर यूजीसी कानून को सहन नहीं करेगा, यह यूजीसी कानून समाज में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहा है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वर चंद्र रावत, बालकिशन शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, बालकिशन दीक्षित, राजेश शर्मा, कृष्ण कन्हैया पदरेणू गिराज शरण शर्मा आदि उपस्थित थे, संचालन राकेश पाठक ने किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1481080
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.