ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न
ब्राह्मण सभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न
-परशुराम मंदिर में गूंजा एकता का स्वर, यूजीसी पर जताया विरोध
मथुरा । कस्बा राया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम मंदिर में भव्य होली मिलन एवं विप्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई, मंच से ब्राह्मण एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया ।
.jpg)
डॉ0 दशरथ शर्मा एवं हिमांशु व्यास ने अपनी ओजस्ती कविताओं से ऐसा माहौल बड़ा दिया की पूरा पंडाल तालिया से गूंज उठा भजन और ब्रज रसिया गायन ने होली के उत्सव को और भी बढ़ा दिया मंदिर परिसर में रंग और उमंग के सराबोर नजर आए, वही यूजीसी के मुद्दे को लेकर नेता अरविंद शर्मा और युवा नेता नीतीश पाठक ने खुलकर विरोध जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस विषय पर स्पष्ट रूप अपनाना चाहिए, कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन और होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहां एकता और जागरूकता का संदेश दिखाई दिया ।
.jpg)







.jpeg)









