तरुण खटीक हत्याकांड : आक्रोश व्यक्त करते हुए निकाला कैंडल मार्च

तरुण खटीक हत्याकांड : आक्रोश व्यक्त करते हुए निकाला कैंडल मार्च
   मथुरा । दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की हत्या को लेकर मथुरा में भी लोगों आक्रोश व्याप्त है, खटीक समाज में गहरा रोष है, इस अमानवीय और निंदनीय घटना के विरोध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर खटीक समाज मथुरा ने कैंडल मार्च निकालकर तरुण खटीक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
  यह मार्च शाम सात बजे विकास बाजार स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा प्रारम्भ हुआ और शहर के हृदय स्थल होली गेट पहुंचकर समाप्त हुआ, मार्च में शामिल लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने और पीड़ित परिवार को नया दिलाने की मांग की, दिनेश कुमार सूर्यवंशी, दीपक कुमार नागर, गजेंद्र सिंह राजोरा, विनोद कुमार, रामकिशन सूर्यवंशी, दीपक बडगूजर, ललित नागर, सूरज सोनकर, सिकंदर सोनकर, तेज सिंह चंदेल, सुभाष पहलवान, देव सूर्यवंशी, मोहन सोनकर प्रधान, धर्मेश सोनकर, राजू सोनकर, राजेंद्र सोनकर, अशोक सोनकर, सोनी फौजी, रामदास आदि थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1508575
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.