नागरिक सुरक्षा विभाग की मासिक बैठक हुई संपन्न
नागरिक सुरक्षा विभाग की मासिक बैठक हुई संपन्न
मथुरा । औरंगाबाद स्थित एसीएमबी स्कूल में वार्डन पोस्ट संख्या एक की मासिक बैठक का गरिमामयी आयोजन किया गया, यह बैठक प्रभारी अपर जिला अधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य एवं सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ कल्याण दास अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता डिवीजनल वार्डन भरत भूषण तिवारी ने की।
बैठक में पोस्ट वार्डन इं0 अशोक यादव द्वारा परिवार पंजिका के रख रखाव और सदस्यों के समयबद्ध नवीनीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही नागरिक सुरक्षा मथुरा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को विभाग से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया गया, जिला आपदा विशेषज्ञ पूजा राणा एवं घटना नियंत्रक अधिकारी मुकेश तिवारी, सेक्टर वार्डन राम सैनी, हेमंत, गुलशर, विनोद, अरुण कुमार, करन, अनुज, कन्हैया सैनी, नवीन, मोनू, पंकज,पुनीत, एवं पोस्ट संख्या एक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









