कांग्रेसियों ने जगत मसीहा काशीराम को अर्पित किये श्रद्धासुमन
कांग्रेसियों ने जगत मसीहा काशीराम को अर्पित किये श्रद्धासुमन
मथुरा । बहुजन समाज के नायक कांशीराम का 92 वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर मनाया गया, कांशीराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किये, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि काशीराम पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने शोषित समाज की राजनीतिक चेतना को जागृत किया।
उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के माध्यम से शोषित समाज के लिए विकास रूपी उद्देश्य और विचारों को बहुजन समाज तक पहुंचाने के लिए बामसेफ का गठन किया, कांशीराम ने दलित व शोषित समाज को मनोबल प्राप्त करने के लिए बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की, कांशीराम उन महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ की जगह समाज के लिए कार्य किया, वर्तमान में समाज को काशीराम जी जैसे महापुरुषों की आवश्यकता है ।
भारतीय लोकतंत्र के मूल शासकों को एकता समानता और समानता के साथ शासन करने के लिए क्रांति का दर्शन देने वाले जगत मसीहा को उनके जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये, कार्यक्रम का संचालन वैद्य मनोज गौड़ ने किया, पुष्पांजलि अर्पित करने बालों में ललिता देवी, गीता दिवाकर, बलवीर प्रधान, दीपक पाठक, रवि वाल्मीकि, करन निषाद, महेश चौबे, मुस्लिम कुरैशी, अनिल खरे, जयंती सारस्वत, निशू यादव, रवि ठाकुर, मोनू निषाद, नीरज, सपना, गुड्डी, विवेक कुमार, राजेश कुमार, विक्रम बाल्मीकि सहित आदि कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।







.jpeg)









