वित्तीय वर्ष : नगर निगम ने राजस्व वसूली में हांसिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
वित्तीय वर्ष : नगर निगम ने राजस्व वसूली में हांसिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
-पिछले वर्ष बसूले से 88 करोड, इस साल 68 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ वसूले 148 करोड़
मथुरा । नगर निगम मथुरा-वृन्दावन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, निगम द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में कर-करेत्तर मद में लगभग 148 करोड़ रुपये की शानदार आय प्राप्त की गई है, जो नगर निगम के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, नगर निगम की यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में कहीं अधिक है, बीते वर्ष निगम को कर-करेत्तर मद में 88 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी जिसके सापेक्ष इस वर्ष 60 करोड़ रुपये (लगभग 68 प्रतिशत) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है ।
नगर निगम की इस ऐतिहासिक सफलता और सुदृढ़ आर्थिक स्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का सम्मान किया, पार्षद राकेश भाटिया, अभिजीत चौधरी, राजीव कुमार सिंह, मुन्ना मलिक, नीलम गोयल, राकेश यादव, लीला प्रधान, मनोज धनगर, इंजीनियर देवेंद्र कुमार, हनुमान गुर्जर, अंकुर गुर्जर एवं बृजेश अहेरिया ने संयुक्त रूप से नगर आयुक्त जग प्रवेश को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके नेतृत्व की सराहना की ।
साथ ही पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव, कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द यादव एवं कर विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई दी गई, इस दौरान पार्षदों ने कहा कि राजस्व में हुई इस वृद्धि से मथुरा-वृन्दावन के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी, बेहतर टैक्स कलेक्शन का सीधा लाभ शहर की स्वच्छता, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के रूप में जनता को प्राप्त होगा, नगर आयुक्त जग प्रवेश ने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम और करदाताओं के सहयोग को दिया ।







.jpeg)









