बच्चों को स्कूल तक लाने को की जा रही है पूरी कवायद

बच्चों को स्कूल तक लाने को की जा रही है पूरी कवायद
-सरकारी स्कूलों के समायोजन के बाद भी बनी न्यूनतम छात्र संख्या की चिंता
  बलदेव (मथुरा) । यूपीएस अमीरपुर विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गांव में स्कूल चलो रैली निकाली, रैली में यूपीएस अमीरपुर विद्यालय स्टाफ, बच्चे,आंगनबाड़ी स्टाफ, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहे, रैली के माध्यम से गांव अमीरपुर एवं छोली में जनसंपर्क कर अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में नामांकित कराने एवं नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया ।
  सरकार द्वारा विद्यालयों में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा निपुण भारत मिशन योजना के बारे में बताया गया, सभी ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का अपने नजदीकी सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाए, रैली में गीता रावत नोडल संकुल शिक्षक, अर्चना शर्मा, रजनी वाला, रेनू अग्रवाल, मिथिलेश कुमारी, इंदु शर्मा, ममता यादव, रंजना शर्मा, पूनम ,प्रीति सिंह, जयकॉल रंजन खेल अनुदेशक, विवेक कुमार, लवकुश तकनीकी अनुदेशक, खुशबू, आंगनवाड़ी, ज्योति, किरण, कमला,लता आदि उपस्थित रहीं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1569247
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.