चौमुहां कस्बे में रात के समय हुई बकरियां चोरी की वारदात

चौमुहां कस्बे में रात के समय हुई बकरियां चोरी की वारदात
-डेढ़ साल पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना, पुलिस के हाथ अब तक हैं खाली
    मथुरा । जैत थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा चौमुहां में बीती रात स्विफ्ट डिजायर कार से आए चोरों ने हथियारों के बल पर करीब 18 बकरियां चोरी कर लीं और विरोध करने पर ग्रामीणों को डराते हुए फरार हो गए, पीड़ित लाला सिंह पुत्र फूलचंद निवासी चौमुहां ने बताया कि वह एक बेहद गरीब परिवार से है और बकरी पालन कर अपना गुजर-बसर करता है, रात करीब एक बजे एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार उसके घर के पास आकर रुकी और हथियारबंद बदमाशों ने लाला सिंह को गन पॉइंट पर ले लिया ।
    महज कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने लाला सिंह की 28-30 बकरियों के झुंड में से करीब 18 बकरियां जबरन गाड़ी में लाद लीं, आहट सुनकर जब पड़ोसी जागे और ईंट-पत्थर फेंक कर चोरों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, पीड़ित के अनुसार भागते हुए चोरों की तस्वीर गांव के स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, ग्रामीणों के पास इस वारदात के पुख्ता फुटेज मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया है, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। 
  स्थानीय निवासियों का कहना है कि करीब डेढ वर्ष पूर्व भी चौमुहां में इसी तरह बकरियों की बडी चोरी हुई थी, उस समय भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन आज तक उस चोरी का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं, पीड़ित लाला सिंह ने जैत थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई और बकरियां वापस दिलाने की गुहार लगाई है, पीड़ित का कहना है कि बकरियां ही उसकी संपत्ति थीं जिनके चोरी हो जाने से उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खडा हो गया है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1691870
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.