विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष तो कौशल कुमार महामंत्री घोषित
विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष तो कौशल कुमार महामंत्री घोषित
-खण्ड बेसिक शिक्षा अधिकारी संघ, मथुरा का चुनाव हुआ सम्पन्न
मथुरा । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश खंड शिक्षा अधिकारी संघ शाखा का बुधवार को जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति के आधार पर निर्वाचन, गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से बीईओ विनय प्रताप सिंह अध्यक्ष, कौशल कुमार महामंत्री तथा नरेंद्र कुमार तौमर कोषाध्यक्ष, संरक्षक कैलाश प्रसाद शुक्ला, गिरिराज सिंह, राकेश कुमार बुद्धसेन सिंह, दिनेश त्रिपाठी बनाये गये ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय प्रताप ने बताया कि सभी की समस्याओं तथा अपनी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा और संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा, इस निर्वाचन पर गोवर्धन दास गुप्ता, हेमराज सिंह, हरिओम गुप्ता, पूनम गर्ग, कुसुम अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, शैलेंद्र परिहार, गोविंद सिंह चौहान, अशोक फौजदार, कमलेश चौहान, भगवान सिंह पचौरी, कविंद्र सिंह आदि शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है ।







.jpeg)









