भीषण गर्मी में किसानों पल्लेदारों को मिली बड़ी राहत
भीषण गर्मी में किसानों पल्लेदारों को मिली बड़ी राहत
मथुरा । जिलाधिकारी सीपी सिंह की प्रेरणा एवं निर्देशों के क्रम में भीषण गर्मी से बचाव के लिए मंडी समिति मथुरा में सराहनीय पहल की गई है, मंडी में स्थापित सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यापारी बंधुओं के सहयोग से किसानों और पल्लेदारों के लिए कूलर की व्यवस्था कराई गई जिससे उन्हें तेज गर्मी में राहत मिल सके, साथ ही मौके पर सत्तू, छाछ व लड्डू का भी वितरण किया गया, इस व्यवस्था से किसानों व श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है, उपस्थित सभी लोगों ने इस जनहितकारी पहल के लिए मंडी सचिव रेनू वर्मा का आभार व्यक्त किया, किसान शंकर लाल, मुरारी लाल ने कहा कि पेयजल की और व्यवस्था होने से काफी राहत मिलेगी ।







.jpeg)









