किशोरी के आत्महत्या करने के बाद मथुरा पुलिस पर उठे सवाल
किशोरी के आत्महत्या करने के बाद मथुरा पुलिस पर उठे सवाल
-एसडीएम ने पुलिस कार्यवाही की जांच की बात कहकर दे दिया आश्वासन
मथुरा । 16 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मौन शब्दों की चीत्कार में कई सवाल गूंज रहे हैं, पुलिस की निरंकुशता और नगर निगम की लापरवाही, इसके बावजूद इन सवालों का जवाब कोई ढूंढने की कोशिश करे, यमुना में नाव दुर्घटना में हुईं 16 मौतों के बाद भी जिला प्रशासन सजग नहीं हुआ है, 16 मौतों की जांच भी हो रही है लेकिन शायद ही किसी पर कोई आंच आये, यमुना पार थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली ।
मृतका की पहचान डेगरा निवासी खुशी (16) पुत्री होशियार सिंह के रूप में हुई है, परिवार के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसी बीच पड़ोस के एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दे दी, आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की और खुशी के पिता व भाई को थाने ले गई जबकि खुशी और उसकी दादी को घर पर छोड़ दिया गया, परिजनों का कहना है कि इस घटना के बाद खुशी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी ।
परिजन अमन के मुताबिक, परिवार के सदस्य खुशी को लगातार समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन देर रात वह घर से निकल गई, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच खुशी यमुना नदी के लोहे के पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना पर यमुनापार थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, एसडीएम ऊषा सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली ।







.jpeg)









