महोली गोलीबारी घटना में 9 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

महोली गोलीबारी घटना में 9 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
-गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते हुई थी फायरिंग की सनसनीखेज घटना 
   मथुरा । थाना हाईवे क्षेत्र के ग्राम महोली में गुरूवार को दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं ।
   पुलिस के मुताबिक 28 मई को महोली गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी, इस मामले में थाना हाईवे पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, इसके बाद 29 मई की रात करीब 12ः35 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में राजवीर सिंह, महेश (विरजू), मनोज, पवन, केदार, लिल्लो, मोहन, महेश (रूप सिंह) और राजू शामिल हैं, सभी आरोपी ग्राम महोली के निवासी हैं ।
  कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तमंचा कारतूस, सात खोखा कारतूस और तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं, बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं, जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, विशेष रूप से राजवीर सिंह, मनोज, पवन और राजू पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1777282
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.