मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से राहत, आंधी ने मचाई तबाही
मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से राहत, आंधी ने मचाई तबाही
-गांव गौसना में आंधी में उड़कर गिरी टीन शेड, एक व्यक्ति की मौत
-कस्बा राया में तेज आंधी से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार, तीन घायल
मथुरा । मौसम के मिजाज में बदलाव आया है, बदले मौसम ने गर्मी से राहत तो दी है लेकिन आंधी ने खूब तबाही मचा दी है, थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव गोसना में गुरुवार देर रात तेज आंधी-तूफान के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, 55 वर्षीय ओमप्रकाश अपने घर की छत पर सो रहे थे, तभी उड़कर आई लोहे की टीन उन्हें जा लगी ।

थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेखपाल भी मौके पर पहुंचे हैं और दैवीय आपदा के तहत कार्रवाई की जा रही है, सोनई के तेहरा गांव में तेज आंधी से निर्माणाधीन मकान की दीवाल पड़ोसी सतीश के मकान पर आ पड़ी सीमेंट की चादर के ऊपर गिरने से नीचे सो रहे परिवार के शिवा, चंचल, अंकित दबकर घायल हो गये, तेज आंधी के मध्य चीखपुकार मचने से पड़ोसी घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायलों को बमुश्किल निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट कराया ।
तेज आंधी के दौरान ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा में परिक्रमार्थी सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़ पड़े, वही कई स्थानों पर परिक्रमार्थीयो के लिये लगाए पंडाल तेज आंधी से उखड़कर गिर गये, आंधी के दौरान 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से ब्रेकडाउन हो गया इस दौरान सैकड़ों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी, विद्युत विभाग के एसडीओ देवेंद्र तिवारी जेई सतेंद्र यादव व कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर लाइन सुधारकर प्रातः तीन बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू करवाई, मांट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है ।
विद्युत विभाग के अनुसार मांट-नौहझील रोड पर निषाद मार्केट से ठाकुर भगवान सिंह मार्केट तक 11000 लाइन के लगभग 10 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, श्रीराम मार्केट स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक विशाल सफेदा का पेड़ टूटकर बिजली लाइनों और पोलों पर गिर गया, इसके अतिरिक्त वृंदावन रोड पर 33000 लाइन के पांच खंभे भी तूफान की चपेट में आकर टूट गए, तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार सड़क पर बिखर गए, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया ।







.jpeg)









