पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने में मदद को आगे आये सपाई
पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने में मदद को आगे आये सपाई
मथुरा । इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आसपास के कई मकान भी आ गए जिससे दीवारों में दरारें पड़ गईं और परिवार दहशत में आ गए, घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तुरंत मौके पर पहुंचा, उन्होंने प्रभावित मकान मालिक गिर्राज सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक आदि से मिलकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया ।
इसके बाद फैक्ट्री मालिक दिनेश खंडेलवाल से मुलाकात कर फैक्ट्री में हुए भारी नुकसान का भी निरीक्षण किया गया, अनिल अग्रवाल ने फैक्ट्री मालिक और मकान मालिकों के बीच मध्यस्थता कर आपसी समझौता कराया, फैक्ट्री मालिक ने तत्काल क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया, समय पर मिली इस राहत से मकान मालिकों ने संतोष जताया, प्रतिनिधि मंडल में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, सूरजभान चौधरी, संगम यादव, मनोज सिंह, डा0 मुकेश, कपिल, अमित, विशाल, जग्गी, धर्मवीर, छोटू, नरेंद्र ठाकुर, सुमित यादव, आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









