सिंधीजनों ने गायत्री तपोभूमि में किया हवन यज्ञ, दी आहुति
सिंधीजनों ने गायत्री तपोभूमि में किया हवन यज्ञ, दी आहुति
मथुरा । सिंधी जनरल पंचायत के तत्वाधान में अधिकमास एकादशी के उपलक्ष्य में जयसिंहपुरा स्थित गायत्री तपोभूमि में हवन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि भारत की प्राचीन मोहन जोदड़ो सभ्यता और सनातन संस्कृति से ओतप्रोत सिंधी समाज सदैव सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अग्रणी भूमिका निभाता आया है, इसी उद्देश्य के तहत अधिकमास में पुण्यदायी हवनयज्ञ में भागीदारी की है।
सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद खत्री, महामंत्री बसंत मंगलानी, मंत्री रमेश नाथानी, ऑडिटर झामनदास नाथानी, युवा अध्यक्ष तरुण लखवानी, लक्ष्मणदास वाधवानी, धनराज नाथानी, दिनेश नाथानी ने आचार्य हेमंत त्यागी के मार्गदर्शन में हवन में आहुति दी और गायत्री मंदिर के दर्शन कर समाज के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। भगवान सिंह द्वारा पूजा एवं प्रसाद वितरण में सहयोग किया ।
अध्यक्ष नारायणदास लखवानी ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक श्री मृत्युंजय शर्मा जी के मार्गदर्शन में दैनिक एवं सामूहिक हवन तपोभूमि में नियमित रूप से यज्ञ और अग्निहोत्र किए जाते हैं, जो वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाते हैं, हमें अत्यंत पुण्यदायी और आध्यात्मिक रूप से शांति देने वाला अनुभव प्राप्त हुआ है, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद खत्री ने कहा कि इस भूमि को युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की तपोस्थली माना जाता है, जो शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रसिद्ध है, ऐसे रमणीय स्थल पर हवन करके हमने साधनात्मक व साकारात्मक ऊर्जा पाई है ।







.jpeg)









