नाव दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं को दी गई श्रद्धांजलि
नाव दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं को दी गई श्रद्धांजलि
मथुरा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारिकेश नगर मथुरा के स्वयंसेवकों द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर वृंदावन के केशी घाट पर हुई दुखद नाव दुर्घटना में दिवंगत 16 यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
स्वयंसेवकों ने वृंदावन की परिक्रमा लगाकर दिवंगत श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की, कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा एवं श्रद्धा का भाव देखने को मिला, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में द्वारिकेश नगर के स्वयंसेवक पवन सोनी, मोहन, व्यवस्था प्रमुख राकेश, ललित अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, अमित कागजी, देवजी, अर्जुन सोनी, दिनेश, पुष्पेंद्र, विस्तारक प्रशांत, शुभम, प्रवीण, पवन वर्मा सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहयोग प्रदान किया।







.jpeg)









