छाता पुलिस ने दबोचे डकैती का आरोपी वांछित, रिवाल्वर बरामद
छाता पुलिस ने दबोचे डकैती का आरोपी वांछित, रिवाल्वर बरामद
-चार नामजद सहित 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
मथुरा । थाना छाता पुलिस ने डकैती के अभियोग में वांछित अभियुक्त को चोरी गई एक रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है, थाना छाता पुलिस द्वारा गुरुवार को रात करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर थाना छाता पर पंजीकृत डकैती के अभियोग में वांछित अभियुक्त निरंजन उर्फ निरजो पुत्र जीतमल उर्फ जीती निवासी चंदौरी थाना छाता को ग्राम चन्दौरी जाने वाले रास्ते पर लाल गेट से करीब 50 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(3) बीएनएस की बढौत्तरी कर के विरुद्ध थाना छाता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई, पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर निरजो पुत्र जीतमल, भोजराज पुत्र जीतमल, लोकेश पुत्र पप्पू, रामगोपाल पुत्र रामस्वरूप निवासीगण चन्दौरी थाना छाता व 20 से 25 अज्ञात व्यक्ति नाम पता अज्ञात के द्वारा एक राय होकर लाठी डंडो व धारदार हथियार व तमंचे से लैस होकर पीडिता के पुत्र के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुए गम्भीर रूप से घायल करते हुए हमला कर देना तथा दौराने झगडा वादिया के पुत्र की लाइसेंसी रिवाल्वर व जेब से 30-40 हजार रूपये एव दो तोले की गले की चैन को लूट कर ले गये थे।







.jpeg)









