हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व
हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व
मथुरा । गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया, शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह से ही भारी संख्या में नमाजियों का आना आरंभ हो गया प्रातः 8 बजे ईद की नमाज आरंभ हुई शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ राजा ने ईद की नमाज अदा कराई और खुतवा हाफिज अब्दुल कादिर ने पढा नमाज के बाद मुल्क की तरक्की के लिए और खुशहाली के लिए दुआ की गई, भाईचारा और अमन चौन से रहने की दुआ की गई साथ ही यह भी दुआ की गई ।
शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी एक हफ्ते से ईद की नमाज की तैयारी की जा रही थी सफाई के साथ-साथ नमाजियों के लिए कारपेट की व्यवस्था की गई माइक के साथ-साथ पेयजल की भी व्यवस्था की गई नमाजियों का उत्साह देखते ही बनता था, प्रशासन की व्यवस्था के लिए भी कमेटी ने आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डा0 जेड हसन, सचिन तनवीर अहमद एडवोकेट, उपाध्यक्ष गफ्फार अब्बास एडवोकेट जॉइंट सेक्रेटरी डॉ0 अबरार, जिया उल हक सुलेमान कुरैशी अब्दुल रहमान निसार राइन लाला पहलवान राशिद खान मुजफ्फर अहमद शाहिद खान अब्दुल हमीद आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा थाना गोविंद नगर क्षेत्रान्तर्गत शाही ईदगाह मस्जिद व आसपास के क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।







.jpeg)









