वृन्दावन में जाम के झाम से जूझ रहे हैं लोग, शुरू हुआ स्लोगन अभियान

वृन्दावन में जाम के झाम से जूझ रहे हैं लोग, शुरू हुआ स्लोगन अभियान
-बृजवासियों ने शासन प्रशासन से की वृंदावन को जाम मुक्त बनाने का आह्वान
  वृंदावन । धार्मिक नगरी को जाम मुक्त बनाने की मुहिम को लेकर वृंदावन सिविल सोसाइटी के बैनरतले सड़कों पर जागरूकता स्लोगन लिखने का अभियान शुरू हो गया है, अभियान के तहत नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर “जाम मुक्त हो वृंदावन धाम” जैसे संदेश लिखकर लोगों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूक किया गया, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के मुताबिक वृंदावन में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और ई-रिक्शाओं के अव्यवस्थित संचालन के कारण श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
   उन्होंने प्रशासन से प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने और वृंदावन को जाम मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर “चलो भाइयों जाम हटाओ, वृंदावन को सुंदर बनाओ” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरण किया, उनका कहना था कि यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि धर्मनगरी की पहचान स्वच्छ, सुंदर और सुगम यातायात वाले शहर के रूप में स्थापित हो सके ।
   जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वृंदावन केवल एक नगर नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, यहां की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है, वहीं पवन ठाकुर ने कहा कि लगातार बढ़ते जाम के कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों व श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है ।
   धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि वृंदावन की पहचान उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा से है, जाम और अव्यवस्थित यातायात इस गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं, उन्होंने नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, इस दौरान सुरेश चंद्र शर्मा, राघव भारद्वाज, विवेक गौतम, रूप किशोर शर्मा, अमित शर्मा, कृष्णा शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह, मुरारी लाल शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, सोहन सिंह सिसोदिया, नीलमणि अरोड़ा, राकेश खेतान, सुरेश चंद्र शर्मा, बंसी तिवारी, रविकांत गौतम, उदयन शर्मा, सुंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1767825
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.