भाजपा 15 दिन गिनायेगी मोदी सरकार के 12 साल के काम, 5 से चलेगा अभियान
भाजपा 15 दिन गिनायेगी मोदी सरकार के 12 साल के काम, 5 से चलेगा अभियान
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अब जनता को 15 दिन यह बताने में व्यस्त रहेंगे कि उनके 12 साल के कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने जनहित में कितने कार्य किये हैं, 5 से 21 जून तक 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान चलाया जाएगा, इसी क्रम में जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित हुई, कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने की ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए एमएलसी एवं जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सुशासन, पारदर्शिता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, कहा कि “12 साल विश्वास के, 12 साल विकास के और 12 साल जनकल्याण के रहे हैं। आज हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है, यह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 5 से 21 जून तक चलने वाले अभियान में हर कार्यक्रम को जनभागीदारी से सफल बनाएं और बूथ स्तर तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर जनता का विश्वास और मजबूत करें ।
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता इन सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी से सफल बनाएं और मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी एवं जिला प्रभारी पूर्व मंत्री अशोक कटारिया और विधायक पूरन प्रकाश, मुकेश वार्ष्णेय, कमल किशोर भानु प्रताप सिंह, अजय परखम, अमन ठाकुर, सह सुरेश तरकर, रणवीर चौधरी, ओम प्रकाश सैनी, ज्ञानेंद्र सिंह, मनीषा उपाध्याय, मुदिता गोस्वामी उपस्थित रहे, कार्यशाला का संचालन सतपाल चौधरी ने किया ।







.jpeg)









