ब्रज सिनेमा की बैठक सम्पन्न, जल्द शुरु होगा ऑडिशन
ब्रज सिनेमा की बैठक सम्पन्न, जल्द शुरु होगा ऑडिशन
मथुरा । स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के कार्यकर्ता रिंकू असोलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने ब्रज सिनेमा के कलाकारों को आमंत्रित किया, 600 ब्रज कलाकार इस कार्यक्रम में पधारे ब्रज भाषा सिनेमा के सबसे बड़े डायरेक्टर मुनेंद्र परमार, अभिनेता अंश कुमार जॉली, बाबा हरियाणा मुख्य भूमिका में उपस्थित रहे एवं ब्रजभाषा सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए वार्तालाप की गई ।
इसी बीच आगामी फिल्म सनकी छोरा और बेर को एक महीने में पूरी होने पर सभी ने बधाई दी, साथ ही ताइक्वांडो कोच गोविंद अग्रवाल को लगातार छह फिल्में एक्शन डायरेक्टर के लिए नियुक्त किया गया, अंश कुमार ने बताया की आगामी फिल्मों के लिए अभिनेता और अभिनेत्री के लिए ऑडिशन जल्दी शुरू किये जाएंगे, गोविंद अग्रवाल ने बताया मथुरा आगरा फिरोजाबाद ताइक्वांडो खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा, जैस चौहान विराट मोनू परमार अंकित सिकरवार नेहा डॉली धीरज सिसोदिया राम्या चौधरी ऋषि छोकर शिव प्रताप सिंह रवि परिहार खिलाड़ी प्रिया गौतम सभी उपस्थित रहे यह बैठक राम लीला मैदान में आयोजित हुई।







.jpeg)









