विद्युत उपभोक्ताओं ने की डीएम से शिकायत, सौंपा ज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं ने की डीएम से शिकायत, सौंपा ज्ञापन
मथुरा । करीबन 54 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को पूरी रात बिजली नहीं मिल रही है, बिना बारिश और बिना मौसम खराब हुए भी लगातार कटौती की जा रही है ।
गुस्साए कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है, अधिकारियों ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है लेकिन सवाल अब भी वही है कि आखिर करोड़ों रुपये कहां गये ? गुरुवार को आई आंधी के बाद बिजली व्यवस्था और चरमरा गई, इससे पहले भीषण गर्मी में अधिक लोड के चलते बिजली की बार बार कटौती की जा रही थी, इसके बाद गर्मी से राहत मिली लेकिन आंधी ने विद्युत व्यवस्था को पटरी से उतार दिया ।







.jpeg)









