पुलिस सेवा चुनौतीपूर्ण, शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी-एसएसपी

पुलिस सेवा चुनौतीपूर्ण, शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी-एसएसपी
-मथुरा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया योगाभ्यास
  मथुरा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में एक योग शिविर का आयोजन किया गया, इसका उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक दक्षता और मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ाना था, एसएसपी श्लोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया, शिविर में पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्त करने, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया ।
 पुलिस बल ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया, योग शिविर के समापन पर एसएसपी श्लोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण है, ऐसी स्थिति में शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से संतुलित रहना अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने बताया कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत और एकाग्र भी बनाता है जिससे कार्य निष्पादन की क्षमता बढ़ती है ।
  एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग और प्राणायाम अपनाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि अनुशासित, संवेदनशील और जनहितकारी पुलिसिंग के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना अनिवार्य है, इस आयोजन ने पुलिस बल को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी दिया, कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1853581
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.