अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम
  मथुरा । 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर जनपद के स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम (गणेशरा) में योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया, मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा एवं डीएम चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, योग के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना ।
   कार्यक्रम में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा देश एवं विदेश में योग साधना को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने पर उनका हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम पूरी दुनिया, देश प्रदेश एवं जनपद के सभी संस्थाओं में मनाया जा रहा है, जो बहुत ही प्रशंसनीय है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से वर्ष 2015 से निरंतर आज के दिन को पूरे देश में योग दिवस के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योग एवं योगाभ्यास कार्यक्रमों में गुणात्मक प्रगति मिल रही है। 
 जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी संभ्रांतजनों, छात्र छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं, स्काउट, सिविल डिफेंस आदि को धन्यवाद देते हुए कहा कि योग आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संपूर्ण क्रिया है, उन्होंने ने समस्त जनपदवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने का आह्वान किया ।
   स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम (गणेशरा) में आयोजित योग कार्यक्रम में सौरभ सिंह ने इंस्ट्रक्शन दिए गए तथा पारुल शर्मा व शन्नू शुक्ला ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए योगाभ्यास के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया, योग कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर आदेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 डिगम्बर सिंह आदि मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1853587
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.