कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती स्कूल में भी हुआ योग दिवस पर कार्यक्रम
कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती स्कूल में भी हुआ योग दिवस पर कार्यक्रम
मथुरा । कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया, विद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या भारती के क्षेत्रीय शारीरिक संयोजक एवं प्रांतीय मानक परिषद संयोजक होडिल सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ0 गुलशन कुमार, पूर्व प्रदेश निरीक्षक नेत्रपाल सिंह, प्रांतीय संगीत प्रमुख राजीव शर्मा, शिशु वाटिका प्रभारी रूचिरा वर्मा, प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय आचार्य अवधेश कुमार ने कराया, कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक एवं संभ्रान्त नागरिक, अभिभावक, आचार्य, आचार्या बहिनों एवं छात्रों को विद्या भारती के क्षेत्रीय शारीरिक संयोजक व योगाचार्य होडिल सिंह ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ आसन एवं प्राणायाम जैसे उत्कटासन, बज्रासन, वृक्षासन, वीरभद्रासन, कपालभाति, भ्रामरी अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया एवं अष्टांग योग के बारे में भी सबको अवगत कराया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने विश्व योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, इस अवसर पर राजीव शर्मा प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मन्दिर, राजीव पाठक, विनय कुमार, केशव सिंह, उमेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, मुनेश कुमार, टीकाराम, अमृत सिंह, सुरेश कुमार, सीताराम, जगवीर, रवीन्द्र प्रताप सिंह, डा0 दीप्ति तिवारी, हितेश कुमार, विजयपाल, हेमन्त कुमार, पिंकी रानी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









