पुलिस जीप को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल
पुलिस जीप को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल
मथुरा । आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान हादसा हो गया, रैपुरा जाट पुलिस चौकी की सरकारी जीप को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, अनियंत्रित कंटेनर भी खाई में पलट गया, हादसे में जीप सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शुक्रवार रात करीब 11 बजे रैपुराजाट पुलिस चौकी की सरकारी जीप हाईवे पर नियमित गश्त कर रही थी ।
.jpg)
बताया जा रहा है कि चार पुलिसकर्मियों को चौकी पर छोड़ने के बाद जीप गश्त के लिए निकली थी, इसी दौरान भीमनगर के समीप गोवर्धन ड्रेन के पास मथुरा से आगरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे के बाद कंटेनर भी संतुलन खोकर खाई में पलट गया, हादसे में पुलिसकर्मी भरत और मोहित गंभीर घायल हो गए।
.jpg)
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है, पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है जबकि उसका क्लीनर हादसे के बाद फरार हो गया, दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि रैपुराजाट पुलिस चौकी की गश्ती जीप को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी थी जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, दोनों का उपचार चल रहा है, कंटेनर चालक और वाहन को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।







.jpeg)







