स्कूल बस में ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, तीन छात्राएं घायल
स्कूल बस में ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, तीन छात्राएं घायल
-हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में मारी टक्कर, ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक फरार
मथुरा । मांट-वृंदावन मार्ग पर शनिवार सुबह बिजलीघर के समीप स्कूली छात्राओं को लेकर जा रही बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, हादसे में बस के शीशे टूटने से तीन छात्राएं घायल हो गईं, उन्हें पुलिस व राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में भर्ती कराया गया, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत फरार हो गया ।

वृंदावन स्थित हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की बस शनिवार सुबह मांट क्षेत्र से छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी, बिजलीघर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, बस में दो दर्जन से अधिक छात्राएं सवार थीं, टक्कर लगने से बस के शीशे टूट गए जिससे जाबरा निवासी चेतना पुत्री प्रेम सिंह, सविता पुत्री नागेंद्र सिंह तथा अलीगढ़ जनपद के गांव गोरई निवासी यति पुत्री कमल सिंह घायल हो गईं, हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
.jpg)
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी मांट पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया, अन्य छात्राएं सुरक्षित हैं, थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कूल बस को थाने में खड़ा करा दिया गया है, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चालक की पहचान कराई जा रही है, उसकी तलाश जारी है ।







.jpeg)







