श्रावण मास : शिव मंदिरों पर रहेगी पुलिस की होगी तैनाती

श्रावण मास : शिव मंदिरों पर रहेगी पुलिस की होगी तैनाती
-प्रशासन ने चिन्हित किये 41 शिव मंदिर, इन मंदिरों में कांवडिया करते हैं जलाभिषेक
   मथुरा । जिला प्रशासन ने जनपद के 41 शिव मंदिरों को चिन्हित किया है, जहां श्रावण मास में मुख्य रूप से कांवडिया भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, प्रशासन ने श्रावण मास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका खींचा है, सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मथुरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने तहसील में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की ।


   बैठक में सुरक्षा से लेकर सफाई, पेयजल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं तक की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, रोडवेज, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ सड़कों और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं । 
  एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, प्रशासन और पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान शिव मंदिरों तक पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सकें, जनपद के 41 शिव मंदिरों में कांवड़ यात्रियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी, इसके साथ ही प्रमुख कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी ।
   एसएसपी ने आयोजकों और आमजन से अपील की कि न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए साउंड बॉक्स 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर नही लगाए जाएं, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर किया जाए, साथ ही अश्लील या आपत्तिजनक गीतों के प्रसारण की अनुमति नहीं होगी, प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरेगी, वहां स्थित मांस एवं मांसाहार की दुकानें यात्रा के दौरान बंद रखी जाएंगी, प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि सावन में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1954793
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.