कस्बा राया में पुलिस द्वारा हटवाए गये अस्थायी अतिक्रमण

कस्बा राया में पुलिस द्वारा हटवाए गये अस्थायी अतिक्रमण
  राया (मथुरा) । श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना राया प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राया पुलिस ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर स्थाई व अस्थायी अतिक्रमण हटवाए, पुलिस ने सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ठेले, खोखे एवं अन्य बाधक सामान को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया ।


   थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को सड़क खाली रखने के निर्देश दिए, प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है, कांवड यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवरोध मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ।


  इस दौरान लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का सामान न रखने की अपील की, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नही हो, अभियान के दौरान कई स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए और लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह, कस्वां प्रभारी इंतजार अली, राजेश यादव, संदीप सिंह, रवि, नितिन मालिक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1954792
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.