श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
-नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश
  मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, नगर आयुक्त ओजस्वी राज की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जन्माष्टमी की तैयारियों का विस्तृत खाका तैयार करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।


  बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार जन्माष्टमी की व्यवस्थाएं पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और नवाचारयुक्त होनी चाहिए, ताकि देश-विदेश से धर्मनगरी पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, उन्होंने एलईडी स्क्रीन पर पीपीटी के माध्यम से तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों से चर्चा कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए । 
   उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे विश्वस्तरीय धार्मिक आयोजन की गरिमा के अनुरूप प्रत्येक व्यवस्था उत्कृष्ट होनी चाहिए, तैयारियों की प्रगति जानने के लिए आगामी सोमवार को दोबारा समीक्षा बैठक भी बुलाई जाएगी, नगर आयुक्त ने जन्माष्टमी से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए, प्रमुख मंदिरों, परिक्रमा मार्गों और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, साथ ही कृष्ण लीला पर आधारित आकर्षक वॉल पेंटिंग, फसाड लाइटिंग और प्रमुख चौराहों की सजावट कर मथुरा-वृंदावन को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है ।
  बैठक में पेयजल, मोबाइल शौचालय, प्याऊ, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, भंडारा पंजीकरण, अतिक्रमण हटाने और निराश्रित गोवंश प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई, इसके अलावा 24×7 कंट्रोल रूम, चिकित्सा सुविधाएं, खोया-पाया केंद्र, प्रसादी वितरण और कैंप कार्यालय की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए गए, नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को सभी भंडारा संचालकों का पंजीकरण 25 अगस्त से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, वहीं निर्माण विभाग को प्रमुख सड़कों का तत्काल सर्वे कर उन्हें जन्माष्टमी से पहले गड्ढामुक्त करने व आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूरा करने को कहा गया है, विद्युत एवं यांत्रिक अनुभाग को हाईमास्ट, सेमी हाईमास्ट, मिनी हाइमास्ट और स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1954790
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.