हाथ धोने से कई बीमारियां रहती हैं दूर-डीआइओ

हाथ धोने से कई बीमारियां रहती हैं दूर-डीआइओ
-जनपद में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया ग्लोबल हैंड वॉश डे
  मथुरा । जनपद में कई स्थानों पर गुरुवार को ग्लोबल हैंडवॉश डे मनाया गया, इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रोहिताश सिंह ने इस दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे शरीर में होने वाली कई बीमारियों का कारण हाथों द्वारा मुँह या नाक के रास्ते पेट तक पहुंचे हुए वायरस या विषाणु होते हैं ।
  उन्होंने बताया कि आज के दौर में कई तरह की बीमारियों के संक्रमण की रोकथाम के लिए भी हमें समय-समय पर साबुन और पानी से अपने हाथों को बार-बार धोने के बारे में बताया जाता है, इसका भी सबसे बड़ा कारण यही है कि यदि हम बिना हाथ धोए अपने मुँह या नाक में हाथ डालते हैं तो जाने अनजाने कई तरह के वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और यदि हम अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते हैं तो वायरस का खात्मा काफी हद तक हो जाता है ।
   यह अभियान लोगों को घर, स्कूल और कार्यस्थल पर साबुन से हाथ धोने के प्रति जागरूक करता है और यह संदेश देता है कि छोटे प्रयास से भी बेहतर स्वास्थ्य संभव है, उन्होंने बताया कि लोगों में हाथों की धुलाई के प्रति जागरूकता के मकसद से ही पूरे विश्व में 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस (ग्लोबल हैंड वाशिंग डे) मनाया जाता है, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में पीएसआई इण्डिया के सहयोग से प्रशिक्षु एएनएम और अन्य स्टाफ ने इस दिवस पर चार्ट पेपर पर हाथ धोने के चित्रों के माध्यम से इस दिवस के महत्व को बताया, उच्च प्राथमिक विधालय छटीकरा में बच्चों और शिक्षकों के साथ आज की गतिविधि को किया गया ।
   इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार मुकेश गौतम ने बताया कि बच्चों को बचपन से ही घर और स्कूल में हाथ धोने के तरीके और उसके फायदे के बारे में बताया जाता है लेकिन आज भी बहुत से लोग हाथ धोने के तरीके और उनके फायदों से अनजान हैं जिससे वो कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित होती हैं। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष वैश्विक रुप से ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है, जिससे आसान, प्रभावी और सस्ते तरीके से खतरनाक बीमारियों को मात दी जा सके।
  जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल के ग्लोबल हैंड वाशिंग डे की थीम 'हाथ धोने के हीरो बनें, (Be a Handwashing Hero!) निर्धारित किया गया है, इस दौरान जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर डॉ0 पारुल शर्मा, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक फौजिया खान, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र से एम पी शर्मा, कमलेश यादव, गरिमा, मंजू, रागिनी आनन्द, हैदर रजा नकवी डिवीजनल कॉर्डिनेटर अलीगढ़ एवं आगरा जेएसआई से संजय यादव, राजकुमारी, पीएसआई इंडिया अजय कुमार, चोब सिंह, चार्ट पेपर बनाने वाले बच्चे ओम बालिका, ऋतु, मंजिल, सौम्या, प्राची, रक्षा, अंजू, प्रिया, अनुराधा, शालू, शालिनी, वैष्णवी, प्राची चौहान मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2060978
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.