नगर निगम की बोर्ड बैठक नही बुलाने का मुद्दा गर्माया

नगर निगम की बोर्ड बैठक नही बुलाने का मुद्दा गर्माया
   मथुरा । नगर निगम की बोर्ड बैठक नहीं बुलाए जाने को लेकर कई सवाल खडे हो रह हैं, अब पार्षद भी मांग कर रहे हैं कि नियमानुसार बोर्ड बैठक बुलाई जाये जबकि सफाईकर्मी पहले ही बोर्ड बैठक को लेकर अल्टीमेटम दे चुके हैं, पार्षद राजीव कुमार सिंह ने मांग की है कि नगर निगम की वर्तमान परिस्थितियों में नगरहित एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निगम के सदन के माध्यम से विचार-विमर्श एवं आवश्यक निर्णय लिया जाना अपेक्षित है।
  उन्होंने बताया कि सभी पार्षदों का उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद अथवा टकराव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि आपसी समन्वय एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से नगर निगम के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करते हुए जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, वर्तमान में महापौर द्वारा बोर्ड बैठक की दिनांक निर्धारित नहीं की जा रही है तथा सकारात्मक वार्ता के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों का समाधान निकालने की दिशा में भी सहमति नहीं बन पा रही है ।
  बोर्ड बैठक एवं कार्यकारिणी गठन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सदन के माध्यम से विचार-विमर्श और निर्णय की आवश्यकता बनी हुई है, ऐसी स्थिति में नगर निगम की लोकतांत्रिक एवं वैधानिक कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने तथा जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सकारात्मक एवं समयबद्ध पहल किया जाना आवश्यक है। 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2060974
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.