आठवें दिन भी जारी रही एनएचएम कर्मियों की हड़ताल

आठवें दिन भी जारी रही एनएचएम कर्मियों की हड़ताल
-नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन सहित 7 मांगों को लेकर आंदोलन
  मथुरा । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 15 अक्टूबर को आठवें दिन भी जारी रही, इस दौरान जनपद के एनएचएम कर्मचारियों और आशाओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की, कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष अमर गोपाल अत्री ने बताया कि 12 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों के कर्मचारी लखनऊ में धरना दे रहे हैं। 
  उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी लखनऊ नहीं पहुंच पाए हैं, वे अपने-अपने जनपदों में एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर मथुरा में भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और उच्चाधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन सहमति नहीं बन पाने के कारण वार्ता सफल नहीं हो सकी, हालांकि आगे भी वार्ता जारी है, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा ।
  एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, सभी कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग उठाई है, इसके अलावा ठेका प्रथा समाप्त करने, स्थानांतरण नीति लागू करने और अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है, धरना प्रदर्शन में अखिलेश दीक्षित, बिहारी लाल, हिमांशु सेठ, डॉ0 दया शंकर, गोविंद शर्मा, डॉ0 अजय शास्त्री, नवल किशोर, विवेक सारस्वत, नारायण सिंह और मोहन शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, धरने में जनपद के सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों के संविदा चिकित्सक, एएनएम, कार्यक्रम प्रबंधक, लेखा प्रबंधक, सामुदायिक प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के कर्मचारी, आशाएं और संगिनियां शामिल हुईं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2060973
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.