पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी किया गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी किया गिरफ्तार
मथुरा । जनपद में नाबालिग लड़की से जुड़े गंभीर मामले में थाना मगोर्रा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार आरोपी पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ यौन अपराध करने के आरोप हैं, मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।.png)
थाना मगोर्रा पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर को शाम करीब 7ः40 बजे जाजमपट्टी तिराहे के पास से चन्द्रवीर पुत्र रामपाल निवासी नगला धाम, थाना मगोर्रा उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना मगोर्रा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज था, पुलिस ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन और विवेचना के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और 64 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 की बढ़ोतरी की गई है।
आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, आरोपी की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमल किशोर और रिजर्व कांस्टेबल राजू शामिल रहे, पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है, नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में आरोपों और जांच के तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।













