लखनऊ तक पहुंची एनएचएम कर्मियों के आंदोलन की गूंज

लखनऊ तक पहुंची एनएचएम कर्मियों के आंदोलन की गूंज
   मथुरा । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा, कर्मचारियों ने मांगों पर सहमति बनने और लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के महामंत्री गोविंद शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों का धरना आठ अक्टूबर से लगातार जारी है। 
  12 अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं, जो कर्मचारी लखनऊ नहीं पहुंच सके हैं, वे अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है, वार्ता में कुछ मांगों पर सहमति बनी है जबकि अन्य मांगों पर सहमति बनाने के लिए बातचीत जारी है, कर्मियों का कहना है कि जब तक मांगों पर सहमति के साथ लिखित आदेश प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक लखनऊ और प्रदेश के सभी जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों पर धरना जारी रहेगा ।
   गोविंद शर्मा के मुताबिक प्रदेश कार्यकारिणी ने शासन को अवगत कराया है कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है, आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं, धरने में नवल किशोर, सत्यवीर सिंह, चिराग गोस्वामी, डॉ0 सरोज सिंह, दुष्यंत गुर्जर, रश्मी सैनी, कनक, पंकज, विष्णु और पुष्पेंद्र सहित जनपद की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों के संविदा चिकित्सक, एएनएम, डाटा ऑपरेटर, आशाएं और संगिनियां उपस्थित रहीं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2062353
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.