मिशन शक्ति टीम ने टूटने से बचाये पांच परिवार

मिशन शक्ति टीम ने टूटने से बचाये पांच परिवार
-आईपीएस आशना चौधरी ने काउंसलिंग में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
   मथुरा । पुलिस का काम सिर्फ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजना नहीं है, पारिवारिक विवादों में पुलिस की भूमिका बदली नजर आ रही है, मिशन शक्ति के तहत पारिवारिक विवादों में पुलिस काउंसलिंग को महत्व दे रही है और परिवारों को बिखरने से बचा रही है, ऐसे में पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ निर्णायक साबित हो रही है ।
  महिला थाने में मिशन शक्ति की टीम ने पांच परिवारों को कानूनी पचड़े में पड़ना और परिवारों को टूटने से बचाने में अहम भूमिका निभाई, आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी के निर्देशन में महिला थाने की इंस्पेक्टर डेंजी पवार ने काउंसलिंग के माध्यम से पांच दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को सुलझाकर उनके बीच आपसी समझौता कराय, पुलिस की इस पहल से पांच दंपतियों के बीच सहमति बनी और उन्होंने आपसी राजीनामे के बाद साथ रहने का निर्णय लिया ।
  सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मथुरा पुलिस की यह पहल केवल विवादों के निस्तारण तक सीमित नहीं है, बल्कि टूटते रिश्तों को संभालने और परिवारों में खुशियां लौटाने की दिशा में भी अहम कदम है, मिशन शक्ति टीम महिलाओं और परिवारों से जुड़े मामलों में संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से समाधान का प्रयास करेगी, इस दौरान सरोजनी प्रभारी निरीक्षक जागृति सेल, डेजी पंवार थानाध्यक्ष महिला थाना, अभिलाषा भारद्वाज परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी कुन्जन चौधरी उपनिरीक्षक, महिला हेड कांस्टेबल राजरानी, महिला कांस्टेबल ममतेश, महिला कांस्टेबल प्रीति भारद्वाज, हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार आदि मौजूद रहीं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2062348
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.