मथुरा की रंगेश्वर मार्केट में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग

मथुरा की रंगेश्वर मार्केट में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग
-श्याम जनरल स्टोर का लाख का सामान जलकर राख, प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल
   मथुरा । रंगेश्वर बाजार में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रंगेश्वर मंदिर के मुख्य बाजार में स्थित श्याम जनरल स्टोर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे कॉस्मेटिक और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, आग की घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई । 
   स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने और आग बुझाने तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था, दुकान स्वामी मुरली मनोहर अग्रवाल को आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि रंगेश्वर बाजार में उनकी श्याम जनरल स्टोर के नाम से दुकान है जिसमें करीब 20 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था, त्योहारों को देखते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले ही दुकान में नया सामान भरवाया था लेकिन आग ने उनकी मेहनत और पूंजी को भारी नुकसान पहुंचाया ।
   दुकान स्वामी के अनुसार शुक्रवार सुबह उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी मिली, जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पा चुकी थी लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था, घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, इस घटना से बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है, त्योहार के समय दुकान में रखा सामान नष्ट होने से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2062354
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.