ट्रांसफार्मर के गार्ड में आये करंट से चिपक कर मरीं दो बकरी
ट्रांसफार्मर के गार्ड में आये करंट से चिपक कर मरीं दो बकरी
मथुरा । थाना हाईवे के अंतर्गत गोवर्धन रोड ज्ञानदीप शिक्षा भारती के ठीक सामने एक बिज़ली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसकी सुरक्षा में चारों तरफ लोहे का जाल लगा हुआ है जबकि जाल फाइबर का होना चाहिए था, मृतक पशुओं के पालक ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बरसात के दौरान उसमें तेज करंट आ रहा था, उसके पास से अपनी बकरी बकरे के साथ जा रहे थे ।.png)
शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे परभाती निवासी अमर कॉलोनी लगभग 10 बजे अपनी बकरियों को लेकर निकल रहे थे, ट्रांसफार्मर के पास से निकलते समय दोनों बकरी विद्युत ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई, पशु पालक ने बताया कि मुझे भी करंट का झटका लगा और बाल बाल बचा हूं, आर्थिक नुकसान हुआ है, लापरवाही का जिम्मेदार विद्युत विभाग है, उन्होंने मुआवजा देने की मांग की है, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।













