मथुरा में सरसों की अंकुरित फसल पर कटुआ कीट का प्रकोप

मथुरा में सरसों की अंकुरित फसल पर कटुआ कीट का प्रकोप
-किसान फसल सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करें-जिला कृषि रक्षा अधिकारी
  मथुरा । जिला कृषि रक्षा अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के कुछ क्षेत्रों में सरसों की अंकुरित फसल में कटुआ (कटवर्म) कीट का प्रकोप देखने को मिल रहा है, इस कीट द्वारा सरसों के नवांकुरित पौधों को जमीन की सतह के पास से काटकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे खेतों में पौध संख्या कम होने तथा फसल की वृद्धि प्रभावित होने की संभावना हैं, कटुआ कीट की सूंडी दिन के समय मिट्टी में छिपी रहती है तथा रात्रि में सक्रिय होकर पौधों को काटती है ।
  उन्होंने कृषकों का सलाह दी है कि वे अपनी फसल का नियमित निरीक्षण करें व प्रकोप की स्थिति में क्लोरपायरीफॉस 20 प्रति. ई.सी. की 1 लीटर मात्रा प्रति एकड, लगभग 200-240 लीटर पानी में घोल कर छिडकाव करें अथवा डेल्टामेथ्रिन 2.8 प्रति. की 750 मिलीलीटर मात्रा प्रति हेक्टेयर प्रयोग करें एवं इन रसायनों के प्रयोग से पहले सरसों एवं संबधित कीट के लिए उत्पाद के वर्तमान पंजीकरण और लेबल निर्देशों की पुष्टि अवश्य करें, किसान अधिक जानकारी एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिए अपने विकास खण्ड की कृषि रक्षा इकाई पर तैनात तकनीकी कार्मिक से संपर्क कर सकते हैं, कृषक भाईयों से अपील है कि बिना कीट की पहचान किए अनावश्यक कीटनाशकों का प्रयोग ना करें ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2088616
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.