सपा महानगर अध्यक्ष की कमान संभालेंगे भारत भूषण शर्मा
सपा महानगर अध्यक्ष की कमान संभालेंगे भारत भूषण शर्मा
मथुरा । समाजवादी पार्टी ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आजमपुर निवासी एडवोकेट भरत भूषण शर्मा को मथुरा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से जारी कार्यालय ज्ञाप में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई है, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम की ओर से जारी नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष और नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को भेजी गई है ।(77).jpg)
भारत भूषण शर्मा को मथुरा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई, समाजवादी पार्टी के पार्षद मुन्ना मलिक ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे महानगर के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है, राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक योग्य और कर्मठ व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपकर कार्यकर्ताओं का मान बढाया है। इस फैसले से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, उन्होंने विश्वास जताया कि भरत भूषण शर्मा के नेतृत्व में महानगर में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी ।.png)















