गाजियाबाद की भूमि पर जतीपुरा की टीम ने लहराया परचम
गाजियाबाद की भूमि पर जतीपुरा की टीम ने लहराया परचम
मथुरा । विद्या भारती द्वारा आयोजित 37 वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर गाजियाबाद में संपन्न हुई जिसमें श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा गोवर्धन मथुरा के छात्र हेमंत सिंह ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण 200 मीटर में सिल्वर तथा 400 मीटर रिले रेस में ब्रॉन्ज तथा करन ने 400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।(83).jpg)
प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद कुमार शर्मा ने भैया का मेडल, प्रमाण पत्र तथा पटुका पहनाकर उत्साहवर्धन किया, शारीरिक प्रमुख आचार्य बहादुर सिंह ने बताया कि अब हेमन्त सिंह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में शिवपुरी मध्य प्रदेश में अपने हौंसले को बुलंद करेंगे, अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, राधाकांत गोस्वामी, प्रबंधक लक्ष्मीनारायण कौशिक, सह प्रबंधक अतुल पाराशर, मंत्री श्रीनाथ कौशिक, बासुदेव पुरोहित, देवरतन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा,जगदीश कौशिक, मधुसूदन कौशिक, गिर्राज कटारा, सुरेश सुरोलिया, षडानन भारद्वाज, अजय कुमार शर्मा, मदन गोपाल, डॉ0 प्रहलाद सिंह, रमाकांत तथा सभी आचार्य बन्धुओं ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।.png)















