गोविंद नगर पुलिस ने दबोचे फैक्ट्री में चोरी करते दो आरोपी

गोविंद नगर पुलिस ने दबोचे फैक्ट्री में चोरी करते दो आरोपी
   मथुरा । शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में थाना गोविन्द नगर पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एसी की पाइप लाइन और बिजली फिटिंग के तार व डोरी के टुकड़े बरामद किए हैं जिनका कुल वजन 8.890 किलोग्राम बताया गया है ।
   पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर की रात करीब 2 बजे वादी की सूचना पर थाना गोविन्द नगर पुलिस टीम ने गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित श्रीमती सुधा अग्रवाल की फैक्ट्री में कार्रवाई की, यहां से शैलेन्द्र 29 वर्ष निवासी धोबीपाड़ा, थाना सदर बाजार और लोकेन्द्र 19 वर्ष, निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी थाना कोतवाली को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले कटर, कैंची, पेचकस और रिंच भी बरामद किए हैं ।
   थाना गोविन्द नगर में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शैलेन्द्र के खिलाफ पूर्व में चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, वहीं दूसरे आरोपी लोकेन्द्र के खिलाफ भी थाना गोविन्द नगर में पूर्व का एक मुकदमा दर्ज बताया गया है, इस कार्रवाई को थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आजाद सिंह और पुलिस टीम ने अंजाम दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2088629
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.