खाद्य विभाग ने कोसीकलां में पकड़ा 5 लाख का पनीर, कराया नष्ट

खाद्य विभाग ने कोसीकलां में पकड़ा 5 लाख का पनीर, कराया नष्ट 
-राजस्थान के कामा से कोसीकला में बिक्री के लिए लाया जा रहा था दूषित पनीर
  मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसीकलां बक्षेत्र में बठैन गेट पुलिस चौकी के पास कार्रवाई करते हुए 2500 किलोग्राम संदिग्ध पनीर बरामद किया है, राजस्थान के कामां से बोलेरो पिकअप में भरकर मथुरा बिक्री के लिए लाए जा रहे इस पनीर की गुणवता संदिग्ध मिलने और खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर खाद्य विभाग ने पूरे पनीर को जनहित में नष्ट करा दिया ।
  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नष्ट किए गए पनीर की अनुमानित बाजार कीमत 5 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त (बाव) द्वितीय डॉ0 जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की, टीम ने राजस्थान के कामां की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली, वाहन चालक सलीम पुत्र इस्माइल ने बताया कि पिकअप में कामां स्थित पनीर निर्माण डेयरी से करीब 2500 किलोग्राम पनीर बिक्री के लिए लाया जा रहा है ।
   जांच के दौरान कारोबारी की ओर से पनीर की खरीद और बिक्री से संबंधित आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके, यही पनीर की गुणवत्ता भी संदिग्ध प्रतीत हुई, खाय सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर के दो नमूने लेकर जाच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए, खाद्य अधिकारियों के अनुसार पनीर अस्वच्छकार और दूषित प्रतीत होने के कारण जनहित में मौके पर ही करीब 2500 किलोग्राम पनीर नष्ट करा दिया गया जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट पास होने के बाद संबंधित कारोबारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश भारती, धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह शामिल रहे, खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटी और असुरक्षित बारा पदार्थों का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2088617
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.