टीबी जागरूकता अभियान के अंतर्गत कैडेट्स को दी जानकारी
टीबी जागरूकता अभियान के अंतर्गत कैडेट्स को दी जानकारी
मथुरा । टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किशोरी रमण महाविद्यालय, मथुरा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा गूगल मीट के माध्यम से टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 11 उप्र बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल के निर्देशन में किया गया, कार्यक्रम में जिला अस्पताल के टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ0 अखिलेश दीक्षित ने कैडेट्स को टीबी रोग की पहचान, लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। (81).jpg)
उन्होंने बताया कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवा का सेवन करना अत्यंत आवश्यक है, बताया कि टीबी मरीजों को उपचार के दौरान निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1,000 की पोषण सहायता प्रदान की जाती है, इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र पहल के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण सामग्री एवं फूड बास्केट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है, प्राचार्य डॉ0 प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कैडेटों से समाज में टीबी रोग की जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया, कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक ने किया, कैडेटों ने टीबी जागरूकता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए एवं पोस्टर तैयार किया ।.png)















