मुठभेड़ : गोवंश चोरी के आरोपी को लगी पुलिस की गोली

मुठभेड़ : गोवंश चोरी के आरोपी को लगी पुलिस की गोली
   मथुरा । थाना कोसीकलां क्षेत्र में गोवंश चोरी की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीकलां में भर्ती कराया है, उसके कब्जे से गोवंश चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की बोलेरो पिकअप, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं ।
   पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 11:25 बजे थाना कोसीकलां पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंश चोरी की घटना में शामिल वांछित आरोपी कोसी न्यू कामर रोड स्थित एक निर्माणाधीन इमारत के पास मौजूद हैं, सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी, पुलिस को देखते ही आरोपियों ने खुद को घिरा हुआ पाकर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा। 
  गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुसैन उर्फ रांघड़ (38) पुत्र दीनू निवासी नरयाला, थाना पिंगा, जिला नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है, पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो पिकअप, .315 बोर का एक तमंचा, पांच खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, पुलिस के मुताबिक आरोपी 12 और 13 नवंबर की रात कस्बा कोसीकलां के अग्रसेन चौक के पास हुई गोवंश चोरी की घटना में वांछित था, इस मामले में थाना कोसीकलां में मुकदमा अपराध संख्या 777/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2113771
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.