भारतवर्ष के प्रत्येक तीर्थ पर होगा धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध
भारतवर्ष के प्रत्येक तीर्थ पर होगा धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध
-अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा व श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने किया एलान
मथुरा । अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा व श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की संयुक्त प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि भारतवर्ष के प्रत्येक तीर्थ पर धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध किया जाएगा और ज्ञापन दिए जाएंगे, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि 9-10 दिसंबर को सोमनाथ में होने वाली अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की मीटिंग में इस विषय को जोरदारी से रखा जाएगा और निंदा प्रस्ताव पास कर विरोध के लिए आगामी रणनीति बनाई जाएगी ।.jpg)
परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि श्री माथुर चतुर्वेद परिषद हर स्तर पर श्री कृष्ण का विरोध करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विरोध करेगी, चाहे वह कोई भी हो, परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का विरोध करने वालों की अब खैर नहीं, भगवान श्री कृष्ण जन जन के आराध्य हैं, हम मथुरा में रहते हैं, मथुरा में उन्होंने जन्म लिया है, मथुरावासी प्रत्येक उनका ऋणी है और वह हर स्तर पर भगवान श्री कृष्ण के साथ है, परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के महामंत्री नवीन नागर ने कहा कि मैं महासभा की ओर से यह आश्वासन देता हूं कि अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और कृष्ण विरोधियों को करारा जवाब देगी ।















