पंडित दीनदयाल गौ अनुसंधान केंद में फिर आएंगे मुख्यमंत्री

पंडित दीनदयाल गौ अनुसंधान केंद में फिर आएंगे मुख्यमंत्री
  फरह (मथुरा) । दीनदयाल धाम से दूरी, गौ अनुसंधान केंद्र से गहरा लगाव सवाल छोड़ रहा है, दीनदयाल धाम में हर साल चार दिवसीय स्मृति महोत्सव आयोजित होता है, मेला समिति हर बार सूबे के मुखिया को निमंत्रण देने लखनऊ जाती है जबकि महोत्सव में जनता को सूबे के मुखिया को सुनने का बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री का आगमन एक वक्त पर टल जाता है ।
   हालांकि गौ अनुसंधान केंद्र भी उसी महामनीषी की यादें ताजा कर रहा है लेकिन क्षेत्र की जनता जुदा नजर से इस कार्यक्रम को देख रही है, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सूबे के मुखिया बहुत जल्द दूसरी बार बैठक में आ रहे हैं, अच्छी बात है लेकिन धाम का दर्द भी उन्हें जरूर महसूस करना चाहिए, 16 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को परखम स्थित गौ अनुसंधान केंद पर पधारेंगे और बैठक में 2027 को लेकर खासी चर्चा होगी, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है, विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है ।
   समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय, चर्चा एवं व्यवस्थाओं को लेकर योजना बनाई है, 28 नवंबर को आयोजित होने वाले इस  कार्यक्रम में  वेटरनरी कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, बॉयज हॉस्टल एवं मॉलिक्यूल लैब का शिलान्यास भी किया जाएगा, यह पहल गौविज्ञान, पशु चिकित्सा, आयुर्वेदिक अनुसंधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी महाविद्यालयों के लगभग 7 से 8 हजार विद्यार्थी एवं प्रोफेसर सम्मिलित होंगे ।
  कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वामी कैलाशानंद, स्वामी अवधेशानंद , स्वामी चिन्मयानंद तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ0 चिन्मय पंड्या  सहित अनेक प्रमुख संत-महात्माओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन होगा, बैठक में व्यवस्था एवं संचालन टोली के साथ दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता, समिति के मंत्री हरि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख महावीर सिंह आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2113769
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.