जोधपुर झाल पहुंचा फिशरीज साइंस के विद्यार्थियों का दल
जोधपुर झाल पहुंचा फिशरीज साइंस के विद्यार्थियों का दल
मथुरा । शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस के 40 स्नातक विद्यार्थियों का समूह वेटलैंड इकोलॉजी के व्यावहारिक अध्ययन हेतु जोधपुर झाल वेटलैंड पहुंचा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और वन विभाग द्वारा विकसित जोधपुर झाल पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के इकोलॉजिस्ट डॉ0 के0पी0 सिंह ने बताया कि वेटलैंड का खाद्य जाल पक्षी वर्ग की लगभग 60 प्रतिशत प्रजातियों को आश्रय प्रदान करता है ।.jpg)
उन्होंने कहा कि वेटलैंड्स का वैज्ञानिक प्रबंधन जैव विविधता संरक्षण की एक आधारभूत आवश्यकता है, और इस दिशा में फिशरीज साइंस के विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस के डीन प्रो0 नित्यानंद पांडेय ने जानकारी दी कि इस शैक्षणिक अध्ययन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जनपद के प्रमुख वेटलैंड्स, ऐतिहासिक कुंड, बैराज तथा यमुना नदी के जलीय जीवों के ईको-सिस्टम की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है, बताया कि भविष्य में इन विद्यार्थियों को जल प्रदूषण नियंत्रण और प्रबंधन के व्यावहारिक कार्यों से भी जोड़ा जाएगा ।
कॉलेज के प्रवक्ता अंबरीश सिंह ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ फील्ड विजिट विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने कहा कि जोधपुर झाल जैसे समृद्ध वेटलैंड का प्रत्यक्ष अध्ययन करने से विद्यार्थियों को जलीय जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को गहराई से समझने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में उन्हें एक कुशल मत्स्य वैज्ञानिक और पर्यावरण संरक्षक बनने में मदद करेगा, शैक्षिक भ्रमण मे प्रवक्ता साक्षी मोर्या, विनोद कुमार व वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।















