मथुरा में 70 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
मथुरा में 70 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
-मथुरा पुलिस और एएनटीएफ आगरा जोन टीम ने की संयुक्त कार्यवाही
मथुरा । जनपद में गांजे की बडी खेप पकडी गई है, यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट क्षेत्र में दो कारों से 134 किलो गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रूपये है, यह कार्यवाही मथुरा पुलिस के साथ मिलकर एएनटीएफ की आगरा जोन टीम ने की है, सयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने दोनों कारों के अलावा चार मोबाइल, दो डेबिट कार्ड और 3200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं, आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्ना नाम के व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है ।.jpg)
पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, संयुक्त टीम ने मांट टोल प्लाजा से पहले घेराबंदी कर कार्यवाही को अंजाम दिया, शाम करीब 5:55 मिनट पर मुखबिर से सूचना मिली टीम को सोमवार शाम मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली, टीम ने मांट टोल प्लाजा से पहले घेराबंदी कर वॉक्सवैगन और हुंडई आई-20 कार को रोक लिया, तलाशी के दौरान दोनों कारों से दो-दो किलो के 67 पैकेटों में 134 किलो गांजा बरामद हुआ, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिल कुमार उर्फ छोटे निवासी नौगवां थाना बिधूना जिला औरैया वर्तमान पता विकास विहार द्वारका दिल्ली और सचिन देवीदास तायवडे और सोमेश साहेबराव मानेकर निवासी ग्राम जामटी जिला अमरावती महाराष्ट्र के रूप में हुई है ।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांजा राजमुंदरी से अन्ना नाम के व्यक्ति से लेकर आए थे और इसे दिल्ली पहुंचाना था, अनिल अपनी कार में गांजा लेकर चल रहा था जबकि सोमेश दूसरी कार से आगे-आगे चलकर पायलटिंग कर रहा था, वह रास्ते की जानकारी और लोकेशन देकर आगे का रास्ता साफ होने की सूचना दे रहा था, सुरक्षा के लिए सोमेश ने अपने गांव के सचिन को 25 हजार रुपये देने का लालच देकर अनिल के साथ बैठाया था, सचिन को दो मोबाइल फोन भी दिए गए थे, पुलिस ने इस मामले में थाना मांट पर मुकदमा अपराध संख्या 282/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20, 29, 60 में मुकदमा दर्ज किया है, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।















