थाना हाइवे क्षेत्र में कुढ़े के ढेर में मिली बोरे में बंद लाश
थाना हाइवे क्षेत्र में कुढ़े के ढेर में मिली बोरे में बंद लाश
-मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी, नही हुई शिनाख्त, जांच शुरू
मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चंदाग्रीन कॉलोनी के सामने कूड़े के ढेर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में बंद मिला, मंगलवार सुबह जब सफाईकर्मी डंपिंग ग्राउंड में सफाई करने पहुंचे तो उनकी नजर एक भारी बोरे पर पड़ी, संदेह होने पर जब उन्होंने बोरा खोला तो उसमें एक व्यक्ति का शव पाया, शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है ।.jpg)
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
इस मामले पर सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलन कराया गया है, मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा, पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।















